खबर

National News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी बीजेपी

by | Sep 16, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

National News : भाजपा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी। इस अभियान के तहत नगरों, गांवों, चौपालों और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा और इसके अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संदर्भ में सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

मंगलवार को अभियान की शुरुआत के दिन मुख्यमंत्री योगी, सभी मंत्री और पार्टी पदाधिकारी स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री और सेवा पखवाड़ा के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने एक वर्चुअल बैठक कर सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की योजना साझा की है।

ये भी पढ़ें : UP School Holidays : आगरा में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी, जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी शामिल हुए। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक भी शामिल होंगे।

17 से 19 सितंबर तक सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 18 से 24 सितंबर तक मंडल स्तर पर विद्यालयों और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मंडल स्तर पर सेवा पखवाड़ा की टोलियां पहले से गठित की जा चुकी हैं। प्रदेश की 7 सदस्यीय टोली में प्रदेश संयोजक के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अर्चना मिश्रा और पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी शामिल हैं।

ये भी देखें : Chirag Paswan On Rahul gandhi : राहुल गांधी के बयान पर भड़के चिराग पासवान दे दी ये नसीहत | Politics

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर