राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

National News : राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने से हंगामा, राज्यसभा अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

by | Dec 6, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, देश, मुख्य खबरें, राजनीति

National News : राज्यसभा में गुरुवार को कांग्रेस सांसद की सीट से नोटों की गड्डियां मिलने की खबर के बाद हंगामा मच गया। कार्यवाही के बाद जांच के दौरान ये गड्डियां बरामद हुईं। इस मामले की जांच की मांग उठी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह सदन की गरिमा पर चोट है और सभापति को तत्काल जांच करानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल ने भी मामले (National News) की जांच पर जोर दिया।

सभापति का बयान

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को सूचित किया कि गुरुवार को कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा जांच में सीट संख्या 222 से नोटों की गड्डी बरामद हुई। यह सीट तेलंगाना से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। सभापति ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav News : जीएसटी में नया स्लैब को लेकर सपा प्नमुख ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – ‘टैक्स की रेट्स को बढ़ाने के पीछे…’

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi ने Rahul Gandhi के Sambhal जाने पर बोला तीखा हमला, “आपकी मंशा नहीं थी…”

खरगे ने उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति द्वारा सीट नंबर का उल्लेख किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जांच से पहले किसी पर सीधा आरोप लगाना उचित नहीं है। सभापति ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी पार्टी विशेष को निशाना नहीं बनाया, केवल सीट का उल्लेख किया है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने किया इनकार

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि नोट उनके नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सदन में केवल 500 रुपये लेकर गए थे। सिंघवी ने इस मामले को उनके खिलाफ साजिश करार दिया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर