Noida : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लॉजिक्स मॉल में आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मॉल के अंदर एक शोरूम में आग लगी और फैल गई। मॉल सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में स्थित है। आग लगने के वक्त मॉल के अंदर काफी लोग मौजूद थे।
जैसे ही लोगों ने आग देखी, वे मॉल से बाहर निकल आए। पूरे मॉल के अंदर धुआं देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मॉल में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया है। दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं।
दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं, पुलिस ने मॉल (Noida) को खाली करा लिया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


