राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida : सेक्टर 27 के घर में बिजली बोर्ड से लगी आग, पटाखों विस्फोट होने से एक की मौत

by | Oct 12, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Noida : उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 27 में एक मकान में लगी भीषण आग से एक महिला की जान चली गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। यह घटना मंगलवार रात को हुई, जब मकान के फर्स्ट फ्लोर पर बिजली के बोर्ड में आग लगी (Noida) और घर में रखे पटाखों ने आग को और भड़काया।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रहीं। सेक्टर 20 थाना पुलिस भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि आग चार मंजिला मकान के फर्स्ट फ्लोर पर लगी थी। फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन सेकेंड फ्लोर पर रहने वाली दो महिलाएं धुएं से बेहोश हो गईं।

आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई की। सर्च अभियान के दौरान सेकेंड फ्लोर पर श्वेता सिंह और उनकी चचेरी बहन नम्रता सिंह धुएं के कारण अचेत अवस्था में मिलीं। दोनों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां श्वेता की मौत हो गई। नम्रता का इलाज अभी जारी है।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विवाद, अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि देने की नहीं मिली अनुमति

ये भी देखें : Ladli Bahana Yojana पर बयान देकर बुरे फंसे Sanjay Raut, दर्ज हुई FIR

इस घटना के कुछ दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा में भी आग लगने की एक घटना हुई थी। महागुन मंत्रा सोसायटी के एक प्लैट में आग बालकनी में बने मंदिर के दीये से लगी थी, लेकिन उसमें कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया गया था। थाना सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर