राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida : बिल्डिंग में आठवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, हादसे के दौरान 7 लोग थे मौजूद, घटना में सभी सातों लोग…

by | Dec 22, 2023 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Noida : उत्तर प्रदेश (Noida) के नोएडा में लिफ्ट गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे नोएडा की प्रमुख इमारतों के निवासियों में डर पैदा हो गया है। नोएडा में लिफ्ट गिरने की एक और बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-125 में एक लिफ्ट गिर गई। घटना के वक्त लिफ्ट के अंदर 7 लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : नए Covid-19 वेरिएंट से हडकंप, यूपी में कोरोना मरीजों का कहां हो रहा है इलाज और क्या है हाल, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया

8वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट

मौजूदा जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-125 स्थित रिवर साइड टावर में लिफ्ट 8वीं मंजिल से गिर गई। इस घटना में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि घायल लोगों को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब नोएडा में ऐसी घटना हुई है। नोएडा में समय-समय पर लिफ्ट गिरने के मामले सामने आते रहे हैं।

ये भी देखें : Jagdeep Dhankar Mimicry : उपराष्ट्रपति के अपमान पर बागपत की जनता का आक्रोश ! Uttar Pradesh News

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर