खबर

Noida News : नोएडा में पुलिस ने फर्जी आईएएस को धर-दबोचा, जानिए क्या है पूरा मामला

by | Aug 23, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Noida News : गाड़ी पर रेड लाइट और दो गनर के साथ हमेशा देखने वाले कृष्ण प्रताप सिंह नोएडा में जब भी किसी से मिलने जाता, वह पूरी शान-शौकत के साथ जाता। वह खुद को गृह मंत्रालय में तैनात आईएएस अधिकारी (Noida News) बताता और दावा करता कि वह गृह मंत्रालय में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर काम कर रहा है। उसका आत्मविश्वास इतना अधिक था कि बड़े अधिकारी भी उसकी बातों में आ जाते। रेड लाइट और गनर देख आम लोग भी उसे अधिकारी समझ लेते।

ये भी पढ़ें : Barabanki News : खस्ताहाल स्कूल बिल्डिंग के भेंट चढ़े बच्चे… दर्जनों घायल, जानिए पूरा मामला

ये भी देखें : UP News : यूपी पुलिस भर्ती के लिए उमड़ी भीड़ , 6 लाख से ज़्यादा लोगों ने किया आवेदन | Latest News |

कृष्ण प्रताप सिंह हमेशा अपने साथ दो गनर और ड्राइवर के साथ रहता। जब भी उसकी गाड़ी रुकती, गनर पहले बाहर निकलते और ड्राइवर गाड़ी का गेट खोलता। इसके बाद, कृष्ण प्रताप सिंह अपनी शान दिखाते हुए लोगों से वसूली भी करते थे। वह अधिकारियों से भी काम निकलवाता और दबाव बनाता था, जबकि वह वास्तविक में आईएएस अधिकारी नहीं था। बड़े अधिकारी भी उसकी चालाकी में आसानी से आ जाते थे।

अब, नोएडा पुलिस ने उसकी सच्चाई उजागर करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कृष्ण प्रताप सिंह के पास से एक रिवाल्वर और एक पिस्टल बरामद की है। इसके साथ ही उसके दो गनर और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे। चारों को जेल भेज दिया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर