राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida News : महिला ट्रेनर जिम, स्विमिंग पूल और योग केंद्रों हुई अनिवार्य, अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई

by | Jan 7, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, गौतमबुद्धनगर, मुख्य खबरें

Noida News : गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सिफारिश पर सभी जिम, स्विमिंग पूल और योग केंद्रों में महिला ट्रेनर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी है। खेल विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, जिले में अवैध रूप से संचालित जिम और स्विमिंग पूलों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

खेल विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिले के सभी होटलों, स्कूलों और सोसाइटियों में संचालित जिम, स्विमिंग पूल और योग केंद्रों पर महिला ट्रेनर का होना अनिवार्य है। महिला ट्रेनर पुरुष ट्रेनरों के साथ मिलकर काम करेंगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन न करने वाले केंद्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़़ें : Delhi Election 2025 Dates : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलेगी सारी जानकारी

ये भी देखें : Delhi Election के बीच गरमाया ‘वोट घोटाले’ का मुद्दा, CM Atishi ने उठाए सवाल

खेल अधिकारी अनीता नागर (Noida News) ने बताया कि पिछले साल जिले में कई शिकायतें मिलने के बाद महिला ट्रेनरों की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। यह कदम न केवल महिलाओं को रोजगार देने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करेगा। महिला आयोग के निर्देशों के बाद इसे और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

जिले में अवैध रूप से संचालित जिम, स्विमिंग पूल और योग केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। खेल अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष 198 अवैध केंद्रों पर कार्रवाई की गई थी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में संचालित सभी केंद्र नियमों के तहत संचालित हों।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर