राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव ने दिया नारा, “80 हराओ देश बचाओ”

by | Feb 25, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, फिरोजाबाद, बड़ी खबर, मथुरा, मुख्य खबरें, राजनीति

Nyay Yatra : कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन के बाद अब अखिलेश यादव और राहुल गांधी रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Nyay Yatra) में एक साथ दिखे। आगरा पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे। राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए कहा कि हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव का दिल से स्वागत करते हैं।

ये भी पढ़ें : Sandeshkhali : फैक्ट फाइडिंग टीम को संदेशखाली जाने से रोका, विरोध के बीच सदस्यों को किया गिरफ्तार

यात्रा के दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम देश में प्यार की बात करते हैं लेकिन ये शहर ही प्यार का शहर है। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है बीजेपी हटाओ और देश बचाओ। हमारी लड़ाई जारही रहेगी और तभी सफल होगी जब उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी। गौरतलब हो कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगरा पहुंचने के दौरान नारा दिया गया कि 80 हराओ लोकतंत्र बचाओ। 80 हराओ का संदर्भ उत्तर प्रदेश की 80 लोक सभा सीटों से है, जहां भाजपा को सभी 80 सीटों को हराने की बात की जा रही है।

ये भी देखें : UP News : सिद्धार्थनगर जिले के युवाओं से भाजपा करेगी संवाद, जानिए क्या है मकसद | BJP | Dainik Hint |

इस दौरान मंच पर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा बिगड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद एसपी प्रमुख अखिलेश को फोन किया था। इसके बाद सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा तय हो गया और दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई। इसी बीच आज ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांदा, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया शामिल हैं। शेष 63 सीटों पर सपा और इंडिया ब्लॉक के अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर