Operation Conviction : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनवरी 2023 में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत पिछले 13 महीनों में काफी सफल परिणाम हासिल किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य प्रभावी पैरवी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के माध्यम से अपराधियों को सख्त सजा दिलाना है।
डीजीपी प्रशांत कुमार के अनुसार, इस अभियान में 50,000 से अधिक अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपराधों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए एडीजी क्राइम को नोडल अधिकारी बनाया गया था।
ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी आज ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
अभियान की निगरानी: डीजीपी प्रशांत कुमार ने अभियान की रोजाना निगरानी की। एडीजी क्राइम के तहत ‘इंवेस्टीगेशन, प्रॉसिक्यूशन व कनविक्शन’ नामक पोर्टल का उपयोग किया गया, जिससे प्रगति की रिपोर्ट जिलों से रोजाना अपडेट की गई।
- माफिया और बड़े अपराध: 87 माफिया और 15,541 हत्या-लूट जैसे सनसनीखेज अपराधों में लिप्त अभियुक्तों को सजा दी गई।
- महिला और बच्चों से जुड़े अपराध: 6,944 पोक्सो और महिला सुरक्षा मामलों के अभियुक्तों को सजा मिली।
- अन्य अपराध: 27,438 अन्य अपराधों में शामिल अभियुक्तों को भी सजा सुनाई गई।
- 44 अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई गई।
- 4,000 से अधिक आरोपितों को आजीवन कारावास मिला।
- 1 जुलाई 2023 से 9 सितंबर 2024 तक 72,815 प्रकरण चिह्नित किए गए।
- 36,375 आरोपितों को दोषी ठहराया गया।
- केवल 2,653 प्रकरणों में आरोपी दोषमुक्त हो सके।
- अदालत ने औसतन 150 मामलों की रोजाना सुनवाई की, और मामले 334 दिन में निपटाए गए।
यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका उद्देश्य अपराधियों को न्याय दिलाने और समाज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।


