राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Phulpur Bypoll : फूलपुर से सपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, ये है पूरा मामला

by | Oct 29, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, मुख्य खबरें, राजनीति

Phulpur Bypoll : उत्तर प्रदेश की फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी के बीच समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ गंगानगर के सराय इनायत थाने में FIR दर्ज की गई है। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार सिद्दीकी ने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कथित तौर पर एक विशेष वर्ग के लिए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया।

पुलिस ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजकुमार गौतम की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। सिद्दीकी के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुजतबा सिद्दीकी ने कहा कि मैंने कभी भी दलित समाज के खिलाफ अपशब्द नहीं कहे।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

मीडिया ने मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया। जिस दलित समुदाय के समर्थन से मैं तीन बार विधायक रहा उनके खिलाफ मैं कैसे कुछ कह सकता हूं? उन्होंने कहा कि यदि मेरी ओर से अनजाने में कोई गलती हुई हो तो मैं क्षमा मांगता हूं। यह प्राथमिकी मुझे फंसाने और दलित समाज के बीच मेरी छवि को खराब करने के लिए दर्ज कराई गई है। ज्ञात हो कि मुजतबा सिद्दीकी दो बार सोरांव और एक बार प्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं और उन्हें आगामी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर