राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi : मोदी-मोदी के नारे लगने पर पीएम मोदी ने ली कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की चुटकी

by | Jan 19, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज कर्नाटक के बेंगलुरु में थे। उन्होंने यहां बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के नए परिसर का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद थे। जब भीड़ ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए तो पीएम उनकी ओर मुड़े और मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ऐसा होता रहता है। इसके बाद प्रधानमंत्री मुस्कुराए और सिद्धारमैया उनके सिर पर हाथ रखते नजर आए।

बोइंग ने किया है बड़ा निवेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का नया केंद्र भी शामिल है। पीएम ने बताया कि अमेरिका के बाहर की कंपनी बोइंग का इतना बड़ा निवेश भारत में हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और उन्हें विमानन क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा।

करीब 1600 करोड़ रुपए है लागत

बोइंग परिसर 43 एकड़ में फैला होगा इसके निर्माण पर 1600 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बोइंग का नया केंद्र बेंगलुरु के बाहर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास देवनहल्ली में स्थापित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बोइंग का तकनीकी परिसर बेंगलुरु की छवि को मजबूत करेगा और वैश्विक विमानन बाजार को एक नई ताकत प्रदान करेगा। यह सुविधा भारत के लिए भविष्य के विमान डिजाइन करेगी। यह कर्नाटक के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।

ये भी देखें : PM Modi ने Ram Mandir पर डाक टिकटों का एक संग्रह जारी किया, माँ शबरी, जटायु, केवटराज का डाक टिकट |

वैज्ञानिक सोच को मिलेगा बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल एशिया का सबसे बड़ा हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग सेंटर खोला गया। कर्नाटक एविएशन सेंटर एक हब के रूप में विकसित हो रहा है। इससे युवाओं को नए कौशल सीखने में मदद मिलेगी। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह समय महिला नेतृत्व के विकास का है। कुछ महीने पहले चंद्रयान वहां पहुंच गया जहां कोई देश नहीं पहुंच सका। इस सफलता से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिला है।

जब लोगों ने लगाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे

पीएम मोदी ने कहा कि भारत STEM शिक्षा का केंद्र है। मेरी विदेश यात्रा के दौरान एक नेता ने पूछा कि क्या महिलाएं एसटीईएम पढ़ती हैं मैंने कहा कि छात्राएं, पुरुषों की तुलना में एसटीईएम अधिक पढ़ती हैं। इस दौरान जब दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे तो प्रधानमंत्री सीएम सिद्धारमैया की ओर मुड़े और मुस्कुराए और कहा ऐसा होता रहता है। पीएम ने आगे बताया कि नया सेंटर रोजगार को ताकत देगा।

ये भी पढ़ें : Bilkis Bano Case : सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में 11 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, जानिए कब करना होगा सरेंडर

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर