Pooja Khedkar Case : यूपीएससी ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यूपीएससी ने पूजा को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) भी जारी किया है, जिसमें उनकी उम्मीदवारी रद्द करने के कारण बताए गए हैं और स्पष्टीकरण (Pooja Khedkar Case) मांगा गया है जिससे उन्हें भविष्य की परीक्षाओं या चयनों से बाहर रखा जा सके।
यूपीएससी के अनुसार, कदाचार के आरोपों के बाद पूजा के खिलाफ कई कार्रवाई शुरू की गई हैं। इसमें पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज करना भी शामिल है। सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नियमों के तहत पूजा के कदाचार की विस्तृत जांच की गई। पाया गया कि उसने अपना नाम, पिता और माता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी पहचान बदल ली थी। उसने परीक्षा नियमों के तहत स्वीकार्य सीमा से परे धोखाधड़ी करने का प्रयास किया।


