राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Pratapgarh : सपा जिलाध्यक्ष ने बेच दिया कुर्क हुई आम की बाग, जांच के बाद पांच के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

by | Sep 9, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर

Pratapgarh : यूपी के प्रतापगढ़ में गैंगस्टर के मामले में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के बाग को कुर्क किया गया था लेकिन उक्त बाग को बेच दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष वर्तमान में कौशाम्बी जेल में बंद हैं। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद की गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर लेखपाल ने सपा जिलाध्यक्ष, उनकी पत्नी, मां और भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : एक महीने के अंदर दूसरी ट्रेन साजिश, पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

24 जून 2022 को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुंडा के दिलेरगंज में छविनाथ यादव के आम के बाग को कुर्क कर एसडीएम की सुपुर्दगी में सौंपा गया था। डीएम ने माना था कि छविनाथ यादव ने अपने अपराध की कमाई से पत्नी प्रियंका और मां शशिप्रभा के नाम पर बाग खरीदा था। आरोप है कि बाग की कुर्की की जानकारी के बावजूद छविनाथ, उनकी मां, पत्नी और भाई ने अवैधानिक रूप से बाग पर कब्जा कर आम बेच दिया।

इस मामले की शिकायत अनुसूचित जाति के अर्जुन की पत्नी गायत्री ने की थी। कुंडा कोतवाल (Pratapgarh) द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर लेखपाल विनय कुमार ने सपा जिलाध्यक्ष, उनकी मां, पत्नी, भाई और बाग खरीदने वाले दिलेरगंज के शिवकुमार मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर