राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Prayagraj : नकली नोट छापने वाले मदरसे में RSS को सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन बताने वाली किताब मिली, मदरसा हुआ सील

by | Sep 4, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी

Prayagraj : नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार मौलवी तफसीरुल व जाहिर समेत चार आरोपियों से आईबी की टीम ने लंबी पूछताछ की। मंगलवार को आईबी ने मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम में पहुंचकर मौलवी के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान एक विवादास्पद किताब मिली जिसका शीर्षक था ‘आरएसएस देश का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन’। किताब में मालेगांव और समझौता एक्सप्रेस जैसी आतंकी घटनाओं का उल्लेख किया गया है और मालेगांव 2008 मामले के आरोप पत्र के अंश भी शामिल हैं।

आईबी ने किताब को जब्त कर लिया और अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए यह भी जांच की जा रही है कि मदरसे में बच्चों को पढ़ाने की आड़ में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां संचालित हो रही थीं या नहीं। इसके अलावा मौलवी के कमरे से स्पीड पोस्ट की पावती भी मिली है जिसकी जानकारी ली जा रही है कि इनमें किस प्रकार का पत्राचार या पार्सल भेजा जाता था।

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

ये भी पढ़ें : Kanpur News : सावधान! नमक की फैक्ट्री में हो रहा है ये काम, सामने आई कंपनी की असलियत

बुधवार को पुलिस ने मदरसे को खाली करा दिया और 106 बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया। मदरसे (Prayagraj) में तालीम देने वाले आठ शिक्षक भी अपने घर चले गए। निर्माण अनधिकृत होने और बिना मान्यता के चलाए जाने के कारण मदरसे को सील कर दिया गया।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अतरसुइया के मदरसे को सीज कर दिया है। पीडीए वीसी अरविंद चौहान ने बताया कि मदरसे का निर्माण अवैध है और इसका नक्शा स्वीकृत नहीं है। प्रबंधक को नोटिस दिया गया है और नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संतुष्ट न होने पर ध्वस्तीकरण की भी संभावना है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर