राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Prayagraj : जया पाल ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में रहने की अपील, बोलीं- योगीराज में सभी सुरक्षित

by | Nov 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, प्रयागराज, मुख्य खबरें, राजनीति

Prayagraj : उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (16 नवंबर) को प्रयागराज की फूलपुर सीट पर जनसभा की। इस रैली में उमेश पाल की पत्नी जया पाल भी पहुंचीं जिन्होंने मंच से भावुक अपील करते हुए लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की गुजारिश की।

जया पाल ने मंच से अपने पति की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल मेरे पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मेरे बच्चों से उनका पिता, और मेरी सास से उनका बेटा छीन लिया गया। क्या आप चाहते हैं कि आपके परिवार के साथ भी ऐसा हो? उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उन्हें न्याय दिलाया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

सुरक्षित माहौल के लिए उन्होंने बीजेपी को समर्थन देने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में उमेश पाल हत्याकांड का उल्लेख किया और कहा कि उनकी सरकार ने अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर अपने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

जया पाल ने बताया कि वह फूलपुर उपचुनाव में गांव-गांव जाकर बीजेपी के लिए प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां गुंडों और माफियाओं को बढ़ावा देती हैं, जिसकी वजह से मेरे परिवार के साथ यह घटना घटी। लेकिन योगी सरकार ने मुझे न्याय दिलाया। अब हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। ध्यान देने योग्य है कि उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में हत्या कर दी गई थी।

इस हमले में बम और गोलियों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी मारे गए। उमेश पाल 2005 में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील बन गया। जया पाल की भावुक अपील और योगी सरकार के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश उपचुनाव में बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा बन रहा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर