राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Prayagraj News : यूपी में यूट्यूबर ने रेलवे ट्रैक पर किया खतरनाक एक्सपेरिमेंट, प्रशासन ने की कार्रवाई

by | Aug 2, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Prayagraj News : सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कभी-कभी खतरनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रयागराज से सामने आया है, जहां यूट्यूबर गुल्जार शेख को रेलवे ट्रैक पर खतरनाक एक्सपेरिमेंट करते हुए पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें : अयोध्या गैंगरेप : सीएम योगी ने पीड़िता की मां से की मुलाकात, कहा- अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी

गुल्जार शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेलवे ट्रैक पर विभिन्न वस्तुएं रखकर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करता नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि गुल्जार ने ट्रैक पर सिलेंडर, ईंटें, पत्थर, और साइकिल रखकर रील बनाई। वह इन वस्तुओं को रेलवे ट्रैक पर रखकर प्रयोग कर रहा था, जो न केवल उसकी जान को खतरे में डाल रहा था बल्कि रेल यातायात को भी प्रभावित कर सकता था।

ये भी देखें : Lok Sabha : विपक्ष के सवालों पर क्या बोले नित्यानंद राय? | Breaking News | Latest News |

(Prayagraj News) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत इस मामले पर कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसे रेलवे सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा मानते हुए गुल्जार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि रेलवे ट्रैक के साथ इस तरह की छेड़छाड़ खतरनाक हो सकती है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में लोग अक्सर अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्टंट करते हैं। यह घटनाएं केवल उनकी अपनी जान को ही नहीं बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती हैं। कई बार ऐसी हरकतों के कारण हादसे होते हैं और इनका परिणाम गंभीर हो सकता है।

रेलवे प्रशासन ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी दी है कि वे इस तरह की खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए अपनी जान को खतरे में डालने वाले स्टंट और प्रयोग न करें।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर