Prayagraj : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। धार्मिक आयोजनों की रिहर्सल के साथ त्रिवेणी संगम पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। 12 वर्षों बाद होने वाले महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होगी, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचेंगे।
भीड़ को मैनेज करने और किसी अनहोनी से बचने के लिए जिला प्रशासन (Prayagraj) ने कई अहम कदम उठाए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। महाकुंभ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नए फायर स्टेशनों का उद्घाटन किया है। 365 फायर वाहनों की तैनाती के साथ त्वरित रिस्पॉन्स की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें : UP News : रिटायर हुए एसएन साबत को मिला नया दायित्व, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बने अध्यक्ष
ये भी देखें : Rajya Sabha MP Sanjay Raut का बड़ी दावा, “2026 के बाद PM Modi कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे”
आग लगने की छोटी घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान और मॉक ड्रिल्स का आयोजन किया जाएगा। एडीजी फायर पद्मजा चौहान ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी टेंट क्षेत्रों में जाकर लोगों को शिक्षित करें ताकि वे छोटी घटनाओं से न घबराएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तकनीकी साधनों का सहारा लिया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने फायर कर्मियों और क्विक रिस्पॉन्स वाहनों की संख्या बढ़ा दी है। ऑल टैरेन वाहनों, आग बुझाने वाले रोबोट्स और मिस्ट बाइकों को भी तैनात किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा लोगों को आग जैसी घटनाओं पर नियंत्रण पाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इस बार की तैयारियां महाकुंभ को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने पर केंद्रित हैं।


