राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं महाकुंभ, संगम में लगाई आस्था का डुबकी

by | Feb 10, 2025 | अपना यूपी, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में पवित्र स्नान किया। इसके बाद उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य भी अर्पित किया और मां गंगा को पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के इस ऐतिहासिक दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ के बाद अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने का भी निर्णय लिया है। बता दें कि इससे पहले भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पवित्र स्नान किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। वहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद, राष्ट्रपति मुर्मू अरैल पहुंची, जहां से वे बोट पर सवार होकर सीएम योगी और राज्यपाल के साथ संगम तक पहुंचीं और वहां पवित्र स्नान किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना भी खिलाया।

स्नान के बाद राष्ट्रपति ने पूजा अर्चना की और महाकुंभ के धार्मिक महत्व को महसूस किया। इसके बाद, राष्ट्रपति ने डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का भी अवलोकन किया, जहां महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से प्रदान की जा रही है। यह केंद्र श्रद्धालुओं को महाकुंभ के इतिहास और महत्व को समझने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने भी महाकुंभ में पवित्र स्नान किया है। इसके अलावा, कई राज्यों के मंत्रिमंडल सदस्य भी संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में देश और दुनिया भर से लोग श्रद्धा भाव से स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे यह मेला और भी भव्य और ऐतिहासिक बन गया है।

महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मौनी अमावस्या के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और भी वृद्धि देखी जा रही है। शहर के अंदर और बाहर कई किलोमीटर लंबा जाम लग चुका है, और रेलवे स्टेशनों पर भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। अब तक लगभग 44 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। इस बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अब कुंभ मेला स्थल की ओर न आएं ताकि जाम की स्थिति और अधिक बिगड़ने से बच सके।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम को पौने छह बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उनका महाकुंभ में पवित्र स्नान और धार्मिक आयोजनों में भाग लेना इस अवसर को और भी ऐतिहासिक बना गया है।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Traffic Jam : महाकुंभ में माघ पूर्णिमा से पहले लगा भारी जाम, आठ हजार गाड़ियां फंसी

ये भी देखेंं : Manipur CM के इस्तीफे पर Jairam Ramesh ने Amit Shah पर साधा निशाना


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर