Raebareli : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पिछवरिया (Raebareli) गांव में अनुसूचित जाति के युवक अर्जुन साहू की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। राहुल गांधी ने कहा कि गांव के लोग न्याय की मांग कर रहे हैं क्योंकि एक दलित युवक की हत्या कर दी गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे परिवार को धमकाया गया है और एसपी ने मास्टरमाइंड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि केवल छोटे-मोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी वर्गों का सम्मान होना चाहिए और हर किसी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।
ये भी पढ़ें : 20 August 2024 : कन्या राशि के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, जानिए बाकी राशियों का हाल
इसके पहले, राहुल गांधी ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रायबरेली पहुंचे। वह विशेष विमान से अमेठी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज उतरे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद, वे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा और अन्य नेताओं के साथ रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव के लिए रवाना हुए।
पिछवरिया गांव के अर्जुन पासी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी, और राहुल गांधी इसी मामले में परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, मोना तिवारी, अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल और अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


