राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Raebareli : सोनिया करेंगी पारिवारिक गढ़ रायबरेली में बेटे राहुल के लिए प्रचार, अखिलेश भी रहेंगे मौजूद

by | May 17, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मनोरंजन, मुख्य खबरें, राजनीति

Raebareli : चुनावी माहौल को देखते हुए सोनिया गांधी आज रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास एक रैली को संबोधित करेंगी। उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी होंगे। यह पहली बार होगा जब सोनिया गांधी जिले की राजनीति के लिए अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करेंगी, जिससे शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक हो जाएगा। इन सभी दिग्गजों के एक ही दिन जुटने से सियासी पारा भी चढ़ेगा।

ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जहां गृह मंत्री अमित शाह एक सप्ताह में दूसरी बार दौरे पर आएंगे, वहां सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे उनकी मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बीच शहर के शिवाजी नगर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सामूहिक रूप से एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ जाएंगी।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : जानिए रायबरेली का चुनावी समीकरण । Raebareli | Lok Sabha Election 2024 |

वैसे तो रायबरेली (Raebareli) में पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होना है, लेकिन इस चुनाव के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अहम माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह 12:45 बजे इंदिरा गांधी फ्लाइंग एकेडमी में उतरेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से परशुरामपुर ठेकही के लिए रवाना होंगे। वहां से वह 1:15 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे और 2:05 बजे फ्लाइंग एकेडमी के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसी तरह सपा मुखिया अखिलेश यादव 2:45 बजे हेलीकाप्टर से त्रिपुला के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल मैदान में पहुंचेंगे और फिर 2:50 बजे कार से शिवाजी नगर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रॉयल स्कूल में उतरेंगे और फिर कार से शिवाजी नगर स्थित रैली स्थल पर जाएंगे। यहां सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे, जो 4:45 बजे समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें : Amit Shah : बिहार में अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा – तीसरी बार मोदी को PM बनाओ गोहत्या करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर