Raju Pal Case : 2005 में बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस मामले में कोर्ट ने 7 लोगों को दोषी पाया है। हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर लगा था। इस मामले में दोनों भाइयों को जेल जाना पड़ा था।
ये भी पढ़ें : Mahua Moitra : ईडी के सामने पेश नहीं होंगी महुआ मोइत्रा, जानिए क्या है वजह
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इस मामले की आगे की जांच की थी। राजू पाल की पत्नी पूजा पाल तीसरी बार विधायक हैं। पिछले साल प्रयागराज में हुए कुख्यात शूटआउट में मारा गया उमेश पाल राजू पाल हत्याकांड में भी गवाह था। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में सभी सात आरोपियों को दोषी करार दिया गया है।
पिछले साल मारे गए अतीक अहमद और अशरफ का नाम भी राजू पाल हत्याकांड में आया था। आबिद, फरहान, जावेद, अब्दुल, गुल हसन, इसरार और रंजीत को दोषी पाया गया है। लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है और सजा का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।


