Ram Lalla Darshan :रामलला के दर्शन (Ram Lalla Darshan) के लिए कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोपहर तीन बजे तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अभी करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। आधी रात से ही मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज ने अयोध्या की ओर जाने वाली बसों को रोक दिया है।
परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) मनोज पुंडीर ने बताया कि अयोध्या जाने वाले सभी रूटों पर बसों का संचालन रोक दिया गया है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद हैं। भक्तों के लिए सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए 8000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार स्थिति पर नजर रखने के लिए राम मंदिर के अंदर हैं।
ये भी देखें : Baghpat में क्यों हुई प्रभु राम की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा #dainikhint #latestnews


