Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर में विराजमान रामलला (Ram Mandir Ayodhya) की भव्य और दिव्य छवि अब सामने आ गई है। रामलला की मूर्ति काफी मनोरम है उनके एक हाथ में धनुष और दूसरे हाथ में तीर है। मूर्ति में रामलला की मुस्कान खूबसूरती से कैद है। रामलला की यह मूर्ति सचमुच मनमोहक है। गौरतलब है कि आगामी 22 जनवरी को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है। हर राम भक्त रामलला का स्वागत कर रहा है। इन सबके बीच रामलला की मनमोहक छवि ने सबका ध्यान खींचा है।
माथे पर तिलक और प्यारी सी मुस्कान
बताया जा रहा है कि रामलला की मनमोहक मूर्ति के माथे पर तिलक लगा हुआ है। साथ ही रामलला के चेहरे की प्यारी मुस्कान हर किसी का दिल जीत रही है। रामलला दोनों हाथों में धनुष-बाण लिए हुए हैं। बता दें कि इससे पहले रामलला की मूर्ति की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस समय मूर्ति का चेहरा सफेद कपड़े से ढका हुआ था और हाथ दिखाई नहीं दे रहे थे। हालांकि फिर भी मूर्ति की भव्यता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

51 इंच ऊंची है राम लला की प्रतिमा
अब जब रामलला की मूर्ति का पूरा दर्शन हो गया है तो ये फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अयोध्या राम मंदिर में विराजमान रामलला को देखकर हर राम भक्त प्रसन्न है। गौरतलब है कि रामलला की यह मूर्ति 51 इंच ऊंची है और इसे कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगी राज ने तैयार किया है जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में की जाएगी।


