राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ram Mandir News : फर्जीवाड़े से रहे सावधान! अयोध्या में राम लला के VIP दर्शन के नाम पर हो रही है ठगी, श्रद्धालुओं से ठगे हजारों

by | Feb 15, 2025 | अपना यूपी, अयोध्या, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ram Mandir News : अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे पंजाब के श्रद्धालुओं को जालसाजों ने राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठग लिया। उन्हें फर्जी पास दिया गया और चार हजार रुपये वसूले गए। जब श्रद्धालु राम मंदिर के गेट पर पहुंचे, तो सुरक्षा कर्मियों ने पास को फर्जी बताया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पंजाब के लुधियाना निवासी संजीव कुमार गुप्ता अपनी पत्नी के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे थे। वे शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे। होटल के बाहर उनकी मुलाकात एक महिला और एक पुरुष से हुई, जिन्होंने उन्हें वीआईपी दर्शन का झांसा दिया। उन्होंने एक गाइड भी उपलब्ध कराया और इसके लिए चार हजार रुपये वसूले। श्रद्धालु पैसे देकर गाइड के साथ दर्शन के लिए रवाना हो गए।

Ram Mandir के गेट पर पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों ने पास को फर्जी बताया। इस बीच गाइड भी वहां से फरार हो गया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : आखिर क्यों सपा व्यापार सभा अध्यक्ष हुए गिरफ्तार, जानें क्यों हैं अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस का पहरा

ये भी देखें : Ravi Kishan ने UP के क्राइम पर बात करते हुए कहा कि “लोग पहले यूपी जाने से डरते थे लेकिन अब…”


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर