रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार मौलाना मोहिबुल्लाह ने जीत के बाद पार्टी के नेता आजम खान पर टिप्पणी करते हुए 6 मई गुरुवार को कहा कि लोगों को सुधार के लिए जेल में भेजे जाते हैं, जेल एक सुधार गृह होता है और उनके लिए हम तो सिर्फ दुआ ही कर सकते हैं। यूपी में जहां एक ओर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की जीत को लेकर खुशियां मनाई जा रही है, वहीं रामपुर में मोहिबुल्लाह की जीत के बावजूद पार्टी नेताओं में तक़रार पैदा हो गई है।
सपा के टिकट पर रामपुर से लोकसभा चुनाव जीतने वाले मौलाना मोहिबुल्लाह ने जीत का सर्टिफिकेट हाथ में लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वरिष्ठ नेता और संस्थापकों में से सीतापुर जेल में बंद पार्टी के एक मोहम्मद आजम खान पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा,” लोगो को सुधार के लिए जेल में भेजें जाते हैं, जेल एक सुधार गृह होता है और आजम खान के लिए हम तो सिर्फ दुआ ही कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : एलजेपी की संसदीय दल की बैठक, चिराग पासवान को चुना गया संसदीय दल का नेता
मोहिबुल्लाह को आजम खान का मजाक उड़ाना पड़ा भारी
मोहिबुल्लाह को आजम खान का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया और उन्हें पूर्व सांसद के समर्थकों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। मुरादाबाद से विजयी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रुचि वीरा ने मौलाना मोहिबुल्लाह को आड़े हाथों लिया और कहा कि मोहिबुल्लाह न ही परिपक्व हैं और न तो राजनीतिक
उन्होंने आगे कहा कि मोहिबुल्लाह को यह समझना चाहिए कि जिस पार्टी की वजह से वह जीत हासिल की हैं उस पार्टी को बनाने और सीचने में आजम खान का खून पसीना लगा है। जब मौलाना मोहिबुल्लाह से आजम खान की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नवनिर्वाचित सांसद के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं कहना चाहिए था।


