Rinku Singh News : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज के बीच शादी का रिश्ता तय हो गया है। यह जानकारी दोनों परिवारों ने साझा की है।
प्रिया सरोज के पिता और केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार ने 16 फरवरी को अलीगढ़ में रिंकू सिंह के परिवार के साथ एक “सार्थक बातचीत” की थी, जिसमें दोनों पक्षों ने विवाह के प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस बैठक के बाद यह साफ हो गया कि दोनों परिवारों के बीच वैवाहिक गठबंधन की मंजूरी मिल चुकी है।
तूफानी सरोज ने यह भी बताया कि अभी तक अंगूठी पहनाने की रस्म या शादी से संबंधित अन्य कार्यक्रमों की योजना नहीं बनी है। हालांकि, शादी की तारीख और अन्य विवरणों के बारे में परिवार आगे जानकारी देगा।
इस विवाह को लेकर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ अच्छे रिश्तों की उम्मीद जताई है। रिंकू सिंह की क्रिकेट में सफलता और प्रिया सरोज की राजनीति में सक्रिय भूमिका के चलते यह शादी खास चर्चा का विषय बन गई है।
ये भी देखें : Italy की महिलाओं ने CM Yogi को सुनाया ‘शिव तांडव’, गदगद हुए मुख्यमंत्री