राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Saharanpur : एसएसपी के बंगले पर 37 वर्षीय कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर दी जान

by | Nov 22, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें

Saharanpur : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को 37 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक कांस्टेबल के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कांस्टेबल अमित कुमार एसएसपी (Saharanpur) के बंगले पर ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ अमित को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : UP News : शादी में ठंडी रोटी परोसे जाने पर विवाद, दूल्हे की बहन साथ हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मच गई अफरा-तफरी

यो भी देखें : IIT से पासआउट हैं ये मशहूर संन्यासी, लाखों की नौकरी छोड़ अचानक बने साधु, वजह जान हो जाएंगे हैरान

अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटनास्थल से आत्महत्या का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि 2010 में पुलिस बल में शामिल हुए कांस्टेबल अमित कुमार किसी पारिवारिक समस्या के कारण अवसाद से जूझ रहे थे। पुलिस ने मृतक के मेरठ में रहने वाले परिजनों को घटना की जानकारी दी है, जो सहारनपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर