राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal : पिता ने पुत्र की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, कपड़े सुखाने की रस्सी बनी मौत की वजह

by | Nov 12, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ट्रेंडिंग, देश, मुख्य खबरें

Sambhal : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां मामूली विवाद में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। यह विवाद घर के आंगन में रस्सी पर कपड़े सुखाने को लेकर शुरू हुआ था। मृतक संतोष और उसके पिता ऋषिपाल के बीच तकरार उस समय बढ़ी जब संतोष की पत्नी सविता ने इस मामले में अपने पति से शिकायत की जिससे पिता-पुत्र के बीच कहासुनी और फिर मारपीट हो गई।

घटना संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के मेंहुआ हसनगंज गांव की है। रिपोर्ट के अनुसार संतोष का भाई सोनपाल भी इस विवाद में शामिल हो गया और तीनों के बीच लाठी-डंडों से संघर्ष हुआ जिसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और संतोष को खून से लथपथ देखा। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : Banda News : थाने में खड़ा जब्त ट्रक हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस

ये भी देखें : Maharashtra में बीच भाषण में गुस्सा हुए Amit Shah | Dainik Hint |

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल (Sambhal) पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मृतक संतोष की पत्नी सविता की शिकायत पर आरोपी पिता ऋषिपाल और देवर सोनपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर