राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Shravasti : दो समुदायों के बीच धार्मिक झंडा लगाने के लिए छिड़ा विवाद, हुआ पथराव, हिरासत में लिए गए 23 लोग

by | Sep 22, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Shravasti : श्रावस्ती जिले के भंगहा बाजार में शनिवार रात धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले जिससे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हालात को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे विफल कर दिया। वर्तमान में सुरक्षा के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा बाजार में नवरात्र के मौके पर कुछ हिंदू बच्चे धार्मिक झंडे लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाजार निवासी मुस्तकीम के घर के सामने लगे विद्युत पोल पर झंडा लगाने का प्रयास किया जिसका आजाद मुस्तकीम का पुत्र ने विरोध किया। जब बच्चे बांस की सीढ़ी से झंडा लगाने लगे तभी किसी ने सीढ़ी खींच ली जिससे एक किशोर गिर गया।

ये भी पढ़ें : PM Modi’s US Visit : तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कर सकते महत्वपूर्ण बैठकें

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

इसी पर दोनों समुदायों के बच्चों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के बच्चों की पिटाई की। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे जिससे स्थिति और बिगड़ गई और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर चलने से शकुंतला पत्नी रामचंदर, प्रीतम पुत्र अरुण पटवा और इमरान पुत्र मुन्ना घायल हो गए।

भंगहा चौकी पुलिस की सूचना पर भारी पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों के 23 लोगों को गिरफ्तार किया और थाने ले गई। सीओ और एसडीएम भिनगा भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सभी 23 लोगों से पूछताछ की जा रही है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर