Shri Ram Airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को निर्धारित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले रामनगरी अयोध्या आ सकते हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी 15 दिसंबर को श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए अयोध्या जा सकते हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी आने की उम्मीद है।
हाल ही में हुआ था एयरपोर्ट का निरीक्ष
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी और नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था और बताया था कि यह 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले श्रीराम एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू करने की योजना है। अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित की जाएगी।
ये भी देखें : इधर सपा की हुई हार, उधर Yogi बाबा ने मीडिया पर कह दी ये बड़ी बात !
दूसरे चरण से शुरु होंगी विदेशी उड़ानें
देश के अन्य शहरों के लिए उड़ान के लिए अन्य एयरलाइंस से बातचीत चल रही है। घरेलू परिचालन पूरा करने के बाद दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकती हैं। इस बीच 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संतों को निमंत्रण भेजा गया है।
ये भी पढ़ें : मेरठ की युवती ने युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामले की छानबीन कर रही है पुलिस


