SJVN Recruitment : सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी SJVN लिमिटेड (SJVN Limited) ने विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग, आईटी, एचआर, पर्यावरण, भूविज्ञान, वित्त और कानून जैसे विविध क्षेत्रों में की जा रही है। कुल 114 पदों पर भर्ती की जाएगी और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 18 मई 2025 (शाम 6 बजे तक) निर्धारित की गई है।
इन राज्यों और क्षेत्रों में सक्रिय है SJVN
भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली यह कंपनी देश के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, मिजोरम और नेपाल जैसे क्षेत्रों में अपनी परियोजनाएं संचालित कर रही है। अब तक कंपनी 2708 मेगावाट की 15 परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है।
कुल पदों का विवरण (आरक्षित वर्गों सहित)
- अनारक्षित (UR): 49 पद
- OBC (NCL): 29 पद
- SC: 15 पद
- ST: 8 पद
- EWS: 13 पद
विभागवार पदों का विवरण
विभाग | कुल पद | योग्यता |
---|---|---|
सिविल इंजीनियरिंग | 30 | BE/B.Tech (सिविल) |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 15 | BE/B.Tech (इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 15 | BE/B.Tech (मैकेनिकल) |
मानव संसाधन (HR) | 7 | ग्रेजुएट + MBA/PG डिप्लोमा (HR/Personnel) |
पर्यावरण | 7 | एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग में स्नातक या पोस्टग्रेजुएट |
भूविज्ञान | 7 | M.Sc./M.Tech (जियोलॉजी/जियोफिजिक्स/इंजीनियरिंग जियोलॉजी) |
सूचना प्रौद्योगिकी (IT) | 6 | BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस/IT) |
वित्त (Finance) | 20 | CA/ICWA या MBA (Finance) |
कानून (Law) | 7 | 3 साल की LLB या 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर् |
आवेदन की पात्रता
- आयु सीमा: अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
- फाइनल ईयर छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 जुलाई 2025 तक अंतिम मार्कशीट प्रस्तुत करें।
आवेदन प्रक्रियाआवेदन केवल SJVN की आधिकारिक वेबसाइट www.sjvn.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तारीख: 18 मई 2025 (शाम 6 बजे तक)
महत्वपूर्ण डेट्स
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 28 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तारीख 18 मई 2025 (शाम 6 बजे तक)है. SJVN प्रबंधन को यह अधिकार है कि वह पदों की संख्या में परिवर्तन कर सकता है। या भर्ती प्रक्रिया को बिना कारण बताए किसी भी समय रद्द कर सकता है।