Snake Venom Case : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब एल्विश यादव को नोएडा की लक्सर जेल भेज दिया गया है। नोएडा पुलिस के मुताबिक एल्विश यादव पर स्नेक बाइट करवाने का आरोप है जो एक कि जुर्म है।
नोएडा पुलिस ने यूट्यूब और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को रविवार (17 मार्च) को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एल्विश यादव को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने एल्विश यादव (Snake Venom Case) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ये भी देखें : Loksabha Chunav: क्या मोहन यादव बिगाड़ेंगे अखिलेश यादव का खेल?
एल्विश यादव की गिरफ्तारी के संबंध में डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले में आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में नोएडा के सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद उसे जांच के लिए नोएडा के सेक्टर-20 थाने भेजा गया। इसी मामले में पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में छापेमारी की थी इस दौरान 5 आरोपी भी पकड़े गए थे। इसके साथ ही पुलिस टीम को मौके पर 20 मिलीमीटर सांप का जहर और 9 जहरीले सांप भी मिले थे।


