राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

सपा ने लगाया भाजपा पर चुनाव धांधली का आरोप, गाजीपुर DM आर्यका अखौरी ने दिया जवाब

by | Jun 1, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

आज लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण में गाजीपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है इस सीट पर सबकी नजर बनी हुई है। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार गाजीपुर में चुनाव हो रहा है। सपा की तरफ से खुद मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी चुनावी मैदान में उतरे हैं। दूसरी तरफ बीजेपी ने पारसनाथ राय को गाजीपुर के सियासी मैदान में उतारा है।

ये भी देखें : Ghazipur Heat Wave News : हीट स्ट्रोक के शिकार मरीजों की संख्या बढ़ी,अस्पताल में कराया गया भर्ती |

इसी बीच अब सपा की तरफ से बड़ा आरोप लगाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी गाजीपुर में अफजल अंसारी के चुनाव में धांधली कर रही है। समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पर बकायदा इसको लेकर ट्वीट किया है। समाजवादी पार्टी के ट्वीट के बाद गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का भी जवाब आ है।

ये भी पढ़ें : सलमान खान को जान से मारने की साजिश का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पाक से मंगवाए जा रहें थे हथियार

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गाजीपुर लोकसभा के जखनियां विधानसभा में बूथ संख्या 89 पर बीजेपी के लोगों द्वारा मतदाताओं को दी जा रही प्रचार सामग्री, चुनाव आयोग का खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष वोटिंग सुनिश्चित हो।’

बता दें कि समाजवादी पार्टी के आरोपों के बाद गाजीपुर चुनाव पर चर्चा का विषय बन गया और समाजवादी पार्टी का ये आरोप सुर्खियों में आ गया। अब गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खुद इस मामले पर ट्वीट कर जानकारी दी है।

गाजीपुर DM के सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया गया है, ‘ARO द्वारा स्वयं जांच करने के उपरांत यह अवगत कराया गया है कि केवल मतदाता पर्ची ही दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कोई भी प्रचार प्रसार सामग्री नहीं बाटी जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर