राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

जौनपुर में सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने किया BJP का समर्थन, जानिए क्या है वजह

by | May 22, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट पर इन दिनों सियासी गर्मागर्मी चल रही है। पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया तो वहीं अब सपा के पूर्व विधायक और बड़े नेता रहे ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने भी भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को समर्थन देने का घोषणा कर दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सपा को छोड़ दिया था, जिसके बाद अब वो खुलकर भाजपा के समर्थन में आ गए हैं।

ये भी देखें : Rajnath Singh on Election 2024 : राजनाथ सिंह इमरजेंसी के दिनों को याद करके हुए भावुक | Election |

ये भी पढ़ें ; भाजपा सांसद मेनका गांधी पर भड़के बाहुबली नेता चंद्रभद्र सिंह, कहा- लोगों के लिए लड़ना बाहुबल है तो..

ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने 21 मई (मंगवार) को क्षेत्र के मतदाताओं के नाम पत्र लिखा जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का विरोध करते हुए भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह को समर्थन देने की बात कही हैं। ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने क़रीब 10 दिन पहले ही सपा से इस्तीफा दे दिया था। वो समाजवादी प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर नाराज थे। उन्होंने 10 मई को अखिलेश यादव को पत्र भी लिखा था, उसके बाद उन्होंने पार्टी ही छोड़ दी।

सपा ने इस बार जौनपुर सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे उनके नाम को लेकर शुरू से विरोध कर रहे थे, उन्होंने अपनी आपत्ति को भी दर्ज किया था। बता दें कि जब उनकी बात नहीं मानी गई तो उसके बाद से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो समाजवादी पार्टी छोड़ सकते हैं। ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा में बाबू कुशवाहा का ज़िक्र करते हुए कहा कि मैं इस आचरण के व्यक्ति का समर्थन नहीं कर सकता हूं। 

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर