Sultanpur : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती के मामले में लखनऊ की एसटीएफ ने एक बदमाश अनुज प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ में अनुज का साथी फरार हो गया।
एसटीएफ ने बताया कि 28 अगस्त को सुल्तानपुर में एक दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण लूटे गए थे। अनुज प्रताप सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बाद अनुज को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
इस मुठभेड़ ने राजनीतिक विवाद भी उत्पन्न किया है क्योंकि इससे पहले एसटीएफ ने एक अन्य आरोपी मंगेश यादव (Sultanpur) को भी मुठभेड़ में मार गिराया था जिसे कुछ राजनीतिक दलों ने फर्जी करार दिया था। फोरेंसिक टीम और अचलगंज पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


