Supreme Court : गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने माफियाओं के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्तार एक कुख्यात अपराधी है। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसके जवाब में मुख्तार ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। इसके बाद कोर्ट ने माफिया मुख्तार को जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते की मोहलत दी है। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई 2 अप्रैल के लिए तय की है।
गौरतलब हो कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी। 2003 में जेलर को धमकी देने और रिवॉल्वर दिखाकर उस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सजा सुनाई थी। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को सात साल की सजा सुनाई थी। मुख्तार अंसारी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणी सामने आई है।


