राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

लखीमपुर खीरी में दीवार को लेकर हुआ बवाल, गोलियां चलने पर कई लोग हुए घायल, जानिए पूरा मामला

by | May 29, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, मुख्य खबरें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के लखहा गांव में रास्ते की दीवार तोड़ने को लेकर 29 मई बुधवार दोपहर बवाल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट और पत्थर चलाए गए। बता दें कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। बवाल के समय कई लोग घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि लगभग आधे घंटे तक पथराव और फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद गांव में डर का महौल बन गया। डर के वजह से लोग दरवाजों को बंदकर घरों में दुबक गए। 

ये भी देखें : Rajalaxmi Manda on PM Modi : Bullet Rani ने PM Modi के लिए लोगों से की खास अपील | PM Modi | Election

बवाल की सूचना पर एएसपी नैपाल सिंह, सीओ मितौली समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। करीब 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये बताया जा रहा है कि मुनीश नाम के युवक के घर की दीवार दूसरे पक्ष के लोग तोड़ रहे थे। जिसको लेकर मुनीश के परिजनों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए। फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में डर का महौल बन गया। 

ये भी पढ़ें : Azam Khan : डूंगरपुर बस्ती कांड के चौथे मामले में सपा नेता को कोर्ट ने किया दोषी करार, थोड़ी देर में सुनाई जाएगी सजा

बता दें कि पथराव और फायरिंग की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने जब एकत्र भीड़ देखी तो लाठियां भांजकर लोगों को तितर-बितर किया। जिसके कारण वहां पर भगदड़ मच गई। बवाल करने वाले लोग घरों में छिप गए थे, घरों से जबरन निकालकर पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि गांव में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। इस घटना में दोनों पक्षों की कई महिलाएं भी घायल हुई हैं। मिताली सीओ क्षेत्र के छह थानों की पुलिस टीम तैनात है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर