Transfer Express : उत्तर प्रदेश में राज्य के पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत एडीजी 112 को उनके पद से हटा दिया गया उनकी जगह नीरा रावत को नियुक्त किया गया है। इस बीच पहले सहकारिता विभाग में तैनात रहे डीआइजी आनंद कुमार का तबादला सीबीसीआईडी में कर दिया गया है। इससे पहले 26 और 27 अक्टूबर की रात को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।
कई अफसरों का हुआ तबादला
झांसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से निधि बंसल (IAS 2020) को सीतापुर में CDO नियुक्त किया गया। आईएएस अक्षत वर्मा को वाराणसी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। पुलकित गर्ग को वाराणसी विकास प्राधिकरण में वीसी का पद सौंपा गया। वाराणसी में नगर आयुक्त के रूप में कार्यरत शिप्पू गिरी को उच्च शिक्षा के विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) सत्यप्रकाश को झांसी में नगर आयुक्त के पद पर भेजा गया। अभिषेक गोयल (आईएएस 2016) को वाराणसी विकास प्राधिकरण के वीसी से विशेष सचिव खाद्य रसद के पद पर नियुक्त किया गया है।
पीसीएस अफसरों के भी हुए तबादले
पीसीएस राम शंकर को ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर अलीगढ़ का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। पीसीएस श्याम कुमार को एसडीएम वाराणसी से एसडीएम गोंडा बनाया गया। पीसीएस रश्मी कुमारी को एसडीएम बरेली से एसडीएम मुरादाबाद बनाया गया। पीसीएस आशाराम वर्मा को एसडीएम रायबरेली से एसडीएम मीरजापुर स्थानांतरित किया गया। पीसीएस सचिन राजपूत को एसडीएम पीलीभीत से एसडीएम मुरादाबाद बनाया गया। हालिया तबादलों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रमुख प्रशासनिक भूमिकाओं में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं।
भी देखे : Rajasthan Elections: टिकट कटने पर फूट- फूटकर रोने लगे BJP नेता, कर दिया बड़ा ऐलान !


