UP Budget : उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट (UP Budget) में राज्य की सड़कों पर विशेष जोर दिया है। धर्माथ सड़कों के विकास के लिए 1750 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य की सड़कों के रखरखाव के लिए 3000 करोड़ का बजट आवंटन किया गया है। औद्योगिक क्षेत्रों तक जाने वाली सड़कों को फोर लेन में बदलने के लिए 800 करोड़ का आवंटन किया गया है।
इस बजट में रेलवे ओवरब्रिज के लिए 1350 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलों के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। एक हजार करोड़ के बजटीय आवंटन से शहरों और कस्बों में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।


