खबर

UP Bypolls : सीएम योगी ने कह दी उपचुनाव को लेकर बड़ी बात, जानिए क्या बोले सीएम योगी

by | Aug 23, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Bypolls : विधानसभा की सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव (UP Bypolls) की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की, जहां उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और अध्यक्षों से तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर संपर्क किया जाए और सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती जीत की गारंटी है और जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को एमएसएमई से जोड़ने के साथ-साथ व्यापारियों को बीमा के बारे में भी बताने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें : Barabanki News : खस्ताहाल स्कूल बिल्डिंग के भेंट चढ़े बच्चे… दर्जनों घायल, जानिए पूरा मामला

ये भी देखें : UP News : यूपी पुलिस भर्ती के लिए उमड़ी भीड़ , 6 लाख से ज़्यादा लोगों ने किया आवेदन | Latest News |

बैठक के दौरान एक-एक पदाधिकारी से तैयारियों की जानकारी ली गई। बैठक में सांसद अतुल गर्ग, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, मंत्री कपिल देव, ब्रजेश सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, महापौर सुनीता दयाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सभी विधायक और प्रकोष्ठों के संयोजक भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक बदलाव हुआ, जिसमें पहले निर्धारित तीन बजे के बजाय बैठक 12 बजे ही संपन्न हो गई। इस बदलाव के कारण मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान ट्रैफिक रोका गया, जिससे राजनगर एक्सटेंशन, लोहियानगर, हापुड़ रोड पर घंटों जाम लगा रहा और दो बजे स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चे भी जाम में फंस गए।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर