राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Bypolls : सपा-कांग्रेस के बीच यूपी उपचुनाव में गठबंधन को लेकर जानिए क्या है ताजा अपडेट

by | Oct 23, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी

UP Bypolls : उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का दबाव अब असर दिखाने लगा है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच रात में बातचीत हुई, जिसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि सपा फूलपुर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ सकती है। पहले ही सपा ने गाजियाबाद और खैर सीटें कांग्रेस को दी थीं, लेकिन कांग्रेस फूलपुर भी चाहती थी, जबकि सपा ने वहां अपना उम्मीदवार पहले ही उतार लिया था।

सपा द्वारा सीटों की घोषणा

सपा आज दोपहर तक कांग्रेस के लिए छोड़ी जाने वाली सीटों का ऐलान करेगी। कांग्रेस ने 5 सीटों की मांग की थी, लेकिन सपा ने 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे, जिससे कांग्रेस असंतुष्ट दिखाई दे रही है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी (UP Bypolls) और अन्य नेता सपा नेताओं के संपर्क में थे, लेकिन सपा ने दो से अधिक सीटें देने से इनकार किया था।

ये भी पढ़ें : PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी का रूस दौरा, 16वें BRICS सम्मेलन में लेंगे भागीदारी

ये भी देखें : CM Yogi ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि और इस दौरान एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी की.

उपचुनाव की जानकारी

उत्तर प्रदेश में कुल 10 विधानसभा सीटें खाली हैं, जिनमें से 9 पर उपचुनाव होने हैं। इन सीटों में मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी शामिल हैं। हालांकि, मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। उपचुनाव के लिए वोटिंग 13 नवंबर को होगी और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर