राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Cabinet Expansion : यूपी के ये नेता बनेंगे आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्री, जानिए कौन हैं सुनील शर्मा जो लखनऊ के लिए हुए रवाना

by | Mar 5, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP Cabinet Expansion : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2.0 के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार (UP Cabinet Expansion) मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच मंगलवार सुबह राष्ट्रीय लोकदल विधायक अनिल कुमार को लखनऊ बुलाया गया है। उनके मंत्री पद पर नियुक्ति को लेकर भी अटकलें तेज हैं।

ये भी देखें : Viral News : ऐसी अनोखी डोली नहीं देखी होगी कभी, BJP नेता की बेटी की विदाई देख हुए दंग | BJP |

साथ ही साहिबाबाद से बीजेपी विधायक सुनील शर्मा को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सभी संभावित मंत्रियों को मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया गया है और उन्हें फोन पर बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार शाम को लखनऊ लौटेंगी। उनके लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें : Yogi Cabinet Expansion : जानिए योगी आदित्यनाथ की सरकार में कौन सा विभाग चाहते हैं ओम प्रकाश राजभर

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर