UP Exit Poll 2024 : कल यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव के सभी सातों चरणों के मतदान खत्म हो गए। मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आने का सिलसिला शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भी एग्जिट पोल जारी किए गए, जिसमें उत्तर प्रदेश की कई हॉट सीट भी शामिल रही। नगीना लोकसभा सीट भी इस बार हॉट सीट थी। यहां से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद चुनावी मैदान में थे। अब एग्जिट पोल ने नगीना को लेकर बड़ा दावा किया है। जानिए पूरा मामला।
एग्जिट पोल का नगीना लोकसभा सीट पर दावा
दरअसल यूपी की नगीना लोकसभा सीट भी इस बार चुनावों में यूपी की हॉट सीट रही। यहां से खुद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर चुनावी मैदान में खड़े हुए। चंद्रशेखर ने नगीना जीतने के लिए अपनी सारी ताकत झोंक दी। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी, भाजपा और बसपा ने भी नगीना में अपनी पूरी ताकत लगाई। अब एग्जिट पोल ने नगीना लोकसभा सीट को लेकर जो दावा किया है, वह वाकई हैरान कर देने वाला है।
नगीना में क्या होने वाला है?
नगीना में मुख्य मुकाबला भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और भाजपा उम्मीदवार ओम कुमार के बीच ही माना जा रहा है। सपा उम्मीदवार मनोज कुमार और बसपा के सुरेंद्र कुमार ने भी चुनाव में खूब मेहनत की है। मगर लग रहा है कि ये दोनों अपना असर नहीं डाल पाए हैं। अब एग्जिट पोल की माने तो नगीना से चंद्रशेखर आजाद चुनाव जीत सकते हैं। चंद्रशेखर, नगीना में भाजपा के ओम कुमार से आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एग्जिट पोल ने चंद्रशेखर को चुनावों में ज्यादा मजबूत माना है।
सपा ने नहीं दिया था साथ
बता दें कि अगर चंद्रशेखर नगीना लोकसभा चुनाव जीत जाते हैं, तो ये उनके लिए बड़ी कामयाबी मानी जाएगी। सपा ने चंद्रशेखर का साथ नहीं दिया था और उनके खिलाफ ही उम्मीदवार उतारा था। मगर अब एग्जिट पोल में कहानी कुछ और ही सामने आ रही है।
यूपी में भाजपा की बढ़त : Exit Poll
बता दें कि हर एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। भाजपा को एग्जिट पोल में करीब-करीब 62 से 72 सीट तक जीतते हुए दिखाया गया है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आना है। तभी असल आंकड़े सामने आएंगे। अब 4 जून को परिणाम सामने आते ही देखना होगा कि एग्जिट पोल का अनुमान कितना सही होता है कितना गलत। जनता किसको सरकार बनाती है।