UP Exit Poll : लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। इससे पहले 1 जून को 7वें चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। कल यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव के सभी सातों चरणों के मतदान खत्म हो गए। मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आने का सिलसिला शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भी एग्जिट पोल जारी किए गए
एग्जिट पोल का दावा बीजेपी NDA की सरकार
ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार बनती दिखा रहे हैं। वहीं एग्जिट पोल के नतीजे साने आने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा- Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है। प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।
अखिलेश ने कही ये बात
अखिलेश यादव ने एक दूसरे पोस्ट में कहा एक्ज़िट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए- विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। अपने पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।
एग्जिट पोल पर उठे सवाल
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ये भी दावा किया कि काउंटिंग एजेंट्स को वहां नहीं रुकने दिया जा रहा है, क्यों ये सब हो रहा है। ये दबाव लगाया जा रहा है और चुनाव आयोग सब देख रहा है। सब लोग सब जानते हैं, पर सब चुपचाप बैठे हैं। सब लोग डरे हुए हैं। देखिए, ये वर्तमान पीएम और गृह मंत्री के शासन करने का सिद्धांत है कि धमकी दो और शासन करो, डराओं और शासन करो। ये लोग यही तो कर रहे हैं, क्योंकि इनका जाना तय हो गया है।
क्या कहतें हैं ये आंकड़े
बता दें कि सातवें चरण के मतदान के बाद शनिवार को एग्जिट पोल के आंकड़ें जारी किए गए, जिसमें एनडीए गठबंधन को एक बार फिर प्रचंड बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है, वहीं इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी दूर नजर आ रहा है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आना है। तभी असल आंकड़े सामने आएंगे। अब 4 जून को परिणाम सामने आते ही देखना होगा कि एग्जिट पोल का अनुमान कितना सही होता है कितना गलत। जनता किसको सरकार बनाती है।


