राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Infra News : यूपी के ये शहर प्रदेश के 750 किमी लंबे एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे, जानिए किन जिलों से गुजरेगा

by | Sep 25, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, गोरखपुर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Infra News : आने वाले दिनों में बलरामपुर और श्रावस्ती को एक बड़े एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। यह एक्सप्रेस वे गोरखपुर से पानीपत तक बनेगा जिसकी कुल लंबाई 750 किलोमीटर होगी। यह एक्सप्रेस वे 22 जिलों को जोड़ते हुए गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक पहुंचेगा।

इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को धार्मिक नगरी हरिद्वार और अन्य स्थानों तक आसानी से यात्रा करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पहले गोरखपुर से बलरामपुर और श्रावस्ती होते हुए शामली तक एक्सप्रेस वे बनाने की संभावनाओं का अध्ययन किया था जिसके बाद डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें : CM Yogi : सीएम योगी का ओबीसी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश, सरकारी योजनाओं और आरक्षण का मिलेगा पूरा लाभ

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

अब एनएचएआई ने इस एक्सप्रेस वे की दूरी बढ़ाकर गोरखपुर से पानीपत तक करने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी स्थापित होगी। यह एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर गुजरते हुए सबसे लंबा होगा।

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार इसके निर्माण में आने वाली लागत का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी। परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि रूट का सर्वेक्षण किया जा रहा है और इसे लिंक एक्सप्रेस वे से जोड़ने के साथ-साथ अन्य विकल्पों की तलाश की जा रही है।

पहले गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे की योजना कैम्पियरगंज और पीपीगंज के पास से शुरू करने की थी, लेकिन अब इसे गोरखपुर शहर के दक्षिण दिशा में बनाने की तैयारी की जा रही है ताकि इसे सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जा सके। एनएचएआई ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है और रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर