राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी ने किया बड़ा दावा, जीत से पहले ही बता दी कितनी आएंगी सीटें…?

by | May 29, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा दावा कहा है कि 4 जून को परिणाम वाले दिन भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा।

ये भी देखें : Rajalaxmi Manda on PM Modi : Bullet Rani ने PM Modi के लिए लोगों से की खास अपील | PM Modi | Election

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने निजी समाचार एजेंसी से कहा- आज, ‘400 पार’ आम आदमी के लिए मंत्र बन गया है। ‘फिर एक बार मोदी सरकार- अबकी बार 400 पार’ आप हर जगह यह सुन सकते है । यह अचानक नहीं हुआ है बल्कि पिछले 10 वर्षों में देश के हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए बदलावों के कारण हुआ है। 4 जून को BJP-NDA ‘400 पार’ के लक्ष्य को पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, ‘कांग्रेस और भाजपा गठबंधन की पार्टियों ने संविधान का मजाक उड़ाया है। भीमराव आम्बेडकर की भावनाओं के खिलाफ जाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान में जबरन अनुच्छेद 370 डाला। कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटने का काम आपातकाल के जरिए किया था। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से यह देश चलेगा। पर्सनल लॉ या शरिया कानून से यह देश नहीं चलेगा।

ये भी पढ़ें : Karan Bhushan News : भाजपा सांसद के बेटे करण भूषण के काफिले की कार ने 3 को रौंदा, मौके पर हुई दो की मौत

सीएम योगी ने कहा है कि सपा ने यूपी पीएससी में 15% मुस्लिम आरक्षण का ऐलान भी किया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी के फैसले को पूरी तरह से पलट दिया है और कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। पर्सनल लॉ या शरिया कानून से यह देश नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए और भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर