UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए यूपी में 6 चरणों के मतदान खत्म हो चुका हैं। 7 चरणों का मतदान 1 जून को होगा। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा, NDA और INDIA गठबंधन चुनाव मैदान में आमने सामने हैं। INDIA अलायंस में सपा और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
16 सीटों पर दिखें नए चेहरे
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 17 सीटें नया इतिहास रचने वाली हैं। चाहे NDA जीते या फिर INDIA ये 16 सीटें हर हाल में नया इतिहास लिखने वाली है। दोनों ही गठबंधनों ने इन 16 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। ऐसे में 4 जून को आने वाले रिजल्ट में कोई भी जीते, यह सीटें इतिहास लिखने वाली है और जीतने वाले का नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा।
यै भी पढें : MP Crime : नरसंहार से दहला छिंदवाड़ा, परिवार की हत्या कर खुद फांसी पर लटका हत्यारा
मेरठ में भाजपा ने अरुण गोविल, भाजपा ने सुनीता वर्मा, बिजनौर में रालोद ने चंदन चाहौन, समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार, हाथरस में भाजपा ने अनूप वाल्मिकी, समाजवादी पार्टी ने जसबीर वाल्मिकी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कानपुर में भाजपा ने रमेश अवस्थी, कांग्रेस ने आलोक मिश्रा, बदायूं में भाजपा ने दुर्विजय सिंह शाक्य, समाजवादी पार्टी ने आदित्य यादव, घोसी में सुभासपा ने अरविंद राजभर, समाजवादी पार्टी ने राजीव राय, बाराबंकी में भाजपा ने राजरानी रावत और कांग्रेस ने तनुज पुनिया को मौका दिया है।
गाजियाबाद से देवरिया तक मिला इन्हें टिकट
गाजियाबाद मे भाजपा ने अतुल गर्ग, कांग्रेस ने डॉली शर्मा, कैसरगंज में भाजपा ने करण भूषण सिंह, समाजवादी पार्टी ने भगत राम मिश्रा, इलाहाबाद में कांग्रेस उज्जवल रमण सिंह, भाजपा ने नीरज त्रिपाठी, फूलपुर में भाजपा ने प्रवीण पटेल, समाजवादी पार्टी ने अमर नाथ मौर्य, बहराइच में भाजपा आनंद गोंड, समाजवादी पार्टी ने रमेश गौतम, देवरिया में कांग्रेस ने अखिलेश प्रताप सिंह, भाजपा ने शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।
बागपत से रालोद ने राजकुमार सांगवान और समाजवादी पार्टी ने अमर पाल शर्मा, एवं भदोही सीट से भाजपा ने विनोद बिंद और टीएमसी से ललितेश पति त्रिपाठी कैंडिडेट हैं।