राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Lok Sabha Election : इन सब नेताओं का नहीं चल पाया जादू, यूपी में भाजपा की नैया पार नहीं लगा पाए बाहुबली नेता

by | Jun 7, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Lok Sabha Election : उत्तर प्रदेश की सियासत में बाहुबल के दम पर हार जीत दिलाने वाले बाहुबली नेता भी लोकसभा चुनाव में इस बार कोई करिश्मा नहीं कर पाए। बाहुबलियों का साथ बीजेपी के लिए तो घाटे का सौदा ही साबित हुआ। वह फिर चाहे धनंजय सिंह का साथ हो या अभय सिंह का साथ हो। यहां तक की राज्यसभा चुनाव में मन की आवाज सुनकर भाजपा के लिए वोट करने वाले राजा भैया भी लोकसभा चुनाव में भाजपा के बजाय सपा के लिए ही लाभदायक साबित हुए।

ये भी देखें : BJP Declined seats in UP : UP ने रोका मोदी का रास्ता, बहुमत को तरसी भाजपा | BJP | Election Result |

इस चुनाव में राजा भैया को छोड़कर कोई भी बाहुबली अपना असर नहीं डाल पाया। दूसरी तरफ बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह को छोड़कर कोई भी बाहुबली बीजेपी की झोली में जीत नहीं डाल सका।

हर चुनाव में धनंजय सिंह, अभय सिंह, बृजेश सिंह, राजा भैया, बृज भूषण शरण सिंह इन सब नेताओं पर हर किसी की नजर रहती है। यह माना जाता है कि ये सभी यूपी के हर चुनाव में हार और जीत तय करते हैं। बृजेश सिंह, बृज भूषण शरण सिंह तो पहले से ही बीजेपी के खेमे में थे। मगर इस बार इन सबका कोई जादू नहीं चल पाया।

ये भी पढ़ें : सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे टीएमसी के बड़े नेता, क्या इंडिया गठबंधन को मजबूत की है तैयारी

राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडे भी बीजेपी और राम मंदिर के लिए बयानबाजी करने लगे और बीजेपी के करीबी बन गए। दूसरी ओर जौनपुर में अंतिम में धनंजय सिंह ने भी बीजेपी को ही अपना समर्थन दे दिया। हालांकि लोकसभा चुनाव में धनंजय सिंह, अभय सिंह, बृजेश सिंह, इस बार कोई करिश्मा नहीं कर पाए। धनंजय सिंह के प्रभाव वाली जौनपुर और मछलीशहर लोक सभा सीट भाजपा हार गई। तो वहीं अभय सिंह के प्रभाव वाली फैजाबाद और अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां तक की बृजेश सिंह के प्रभाव वाली चंदौली लोकसभा सीट से तो खुद केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे चुनाव हार गए।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ राज्यसभा में हुई बीजेपी की दोस्ती, लोकसभा चुनाव आते-आते खत्म हो गई। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने वैसे इस बार तो खुलकर किसी भी दल का समर्थन नहीं किया। मगर उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुलेआम समाजवादी पार्टी को चुनाव लड़ाया। इसका असर ये रहा कि प्रतापगढ़ और कौशांबी सीट पर राजा भैया का सिक्का चला और बीजेपी ने ये दोनों ही सीट गंवा दी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर