राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP MLC Elections : जानिए कौन हैं बिच्छेलाल राजभर, जिन्हें सुभासपा ने बनाया एमएलसी प्रत्याशी

by | Mar 10, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP MLC Elections : उत्तर प्रदेश में आगामी एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होना है। अब यूपी में बीजेपी की सहयोगी ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने भी अपने एमएलसी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

बता दें कि एसबीएसपी ने बिच्छेलाल राजभर को अपना उम्मीदवार बनाया है। एसबीएसपी के पूर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर ओपी राजभर के करीबी माने जाते हैं। खास बात यह है कि पार्टी ने किसी बाहुबल या धनबल वाले उम्मीदवार (UP MLC Elections) को मैदान में नहीं उतारा है बल्कि सामान्य परिवार से आने वाले बिच्छेलाल राजभर को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है।

ये भी देखें : Mayawati News :लोकसभा चुनाव में BSP करेगी गठबंधन ? “बहनजी” ने शीशे की तरह कर दिया साफ | BSP | UP

बिच्छेलाल राजभर पर चर्चा करने से पहले आइए आपको बताते हैं कि पार्टी प्रमुख ओपी राजभर ने उनके बारे में क्या कहा है। ओपी राजभर ने कहा कि विच्चेलाल राजभर लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं और लगातार हर जिम्मेदारी को निभाया है। उनकी क्षमताओं के आधार पर हमने उन्हें राजनीतिक मैदान में उतारा है।

अब वह उच्च सदन में पिछड़ों की आवाज उठायेंगे। बिच्छेलाल राजभर का जन्म 1973 में मऊ जिले में हुआ था. 2003 में वह एसबीएसपी में शामिल हुए और तब से राजनीति में सक्रिय हैं। वह शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। वह पार्टी में कई पदों पर रहे हैं और वर्तमान में पूर्वांचल में पार्टी प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

बिच्छेलाल राजभर पार्टी संगठन में काम कर चुके हैं। अपने राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों में उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह मऊ में जिला अध्यक्ष, आज़मगढ़ में मंडल सचिव और प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। बिच्छेलाल राजभर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें : Politics News : CM योगी ने आजमगढ़ की जनता से कहा – हमारी सरकार ने डर लोगों के मन से निकाल बाहर किया

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर