राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Monsoon Update : इन जिलों के लिए यूपी में मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

by | Aug 20, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP Monsoon Update : प्रदेश में मानसून ने फिर से तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी और तराई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वांचल, अवध, और पश्चिमी हिस्सों के 25 से अधिक जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मंगलवार को सुल्तानपुर में 70.8 मिमी, इटावा में 40.4 मिमी, बहराइच में 18 मिमी, अलीगढ़ में 10.4 मिमी, और चुर्क में 8.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार को उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों जैसे सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और तराई इलाकों में भारी बारिश के संकेत हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें : 20 August 2024 : कन्या राशि के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, जानिए बाकी राशियों का हाल

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

मंगलवार को बस्ती में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 34.7 डिग्री, और उरई में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाराबंकी में सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या और गाजीपुर में 24 डिग्री, और झांसी में 24.2 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती समेत तराई के कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, और जालौन में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर